जब आदमी वहशी बन गया - अर्श मलसियानी

अर्श मलसियानीअर्श मलसियानी

3 min read · 12.4K reads

बस्तियों की बस्तियां बर्बादो-वीराँ हो गईं
आदमी की पस्तियां आखिर नुमांयां हो गईं

क़त्लो-ग़ारत के हज़ारों दाग़ लेकर वहशतें
आज सुनते हैं कि फिर इस्मत बदामाँ हो गईं

देखिये सरसब्ज कब होती है कश्ते-ज़िन्दगी
आँधियां कहते तो हैं अब्रे-बहाराँ हो गईं

यूँ कभी मज़हब की क़दरों को न इन्साँ छोड़ता
ऐ ख़ुशा वह ख़ुद बलाए-जाने-इन्साँ हो गईं

कौन अब नेकी करे इन्सानियत के नाम पर
नेकियां तो जिस क़दर थीं सर्फ़े-ईमाँ हो गईं

जिन ख़ताओं पर दरे-जन्नत हुआ आदम पै बन्द
वह ख़तायें ही बिनाए-बज़्मे-इमकाँ हो गईं
अर्श मलसियानी
About the poet

अर्श मलसियानी

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनसब चले जाएँगे ख़ाली कर के बस्ती एक दिन— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी