घोर, घनघोर, चहुँओर के इस फेर में

अर्पण कुमारअर्पण कुमार14 Sept 1977

1 min read · 12.4K reads

कोई कट्टरता का

शिकार हुआ सरेआम

उस पर वार हुआ सरेआम

जिसने की उसकी हत्या

उसी शाम

उसके पेट में

विरोधी पक्ष का कोई सूरमा

कट्टा घुसेड़ गया

पोस्टमार्टम के लिए

लाए गए दोनों

एक ही अस्पताल में

कुछ देर लेटे रहे

अगल-बग़ल

किसी जाति, धर्म के अनुयायी नहीं

मृत शरीर मात्र थे

वे अब सांसारिक नहीं थे

वे अब सांप्रदायिक नहीं थे।

अर्पण कुमार
About the poet

अर्पण कुमार

View profile & all 59 Poems / Stories