अनुकरण या कि अंधानुकरण

अर्पण कुमारअर्पण कुमार14 Sept 1977

1 min read · 12.4K reads

तुम्हारे विश्वास का

मैं आदर करता हूँ

तुम्हारा विश्वास

मेरी आशा से

दो क़दम आगे है

जानता हूँ इसे

तुम्हारे विश्वास के सरोवर में

झिलमिलाहटें हैं

मेरे सुरक्षित भविष्य की

समझता हूँ

तुम्हारे विश्वास के पीछे का भाव

जो कि मेरा हितैषी है

बावजूद इन सबके

तुम्हारे विश्वास में

पूरी तरह विश्वास करना

संभव हो तो भला कैसे

आख़िरकार

वह भी तो

किसी अंधविश्वास की श्रेणी में ही आएगा।

अर्पण कुमार
About the poet

अर्पण कुमार

View profile & all 59 Poems / Stories