मृत्यु एक संदेश है

अर्चना लार्कअर्चना लार्क7 Sept 1988

1 min read · 12.4K reads

यह दुनिया नहीं रहेगी फिर भी

बचे रहेंगे पुष्प

प्रेमी के कानों में गूँजने की अभिलाषा लिए

बच्चे की किलकारी की आस लिए

वर्षा की ओट में आँख-मिचौली करते ओस के लिए

रिश्ते-फ़रिश्ते सब छूट जाते हैं

लेकिन दूर देश से एक चिड़िया फड़फड़ाती है फुर्र

पृथ्वी साँस भरती है

एक आशा बची रहती है

मृत्यु अंत नहीं

सुगंधित फूल है

जो चारों ओर बिखरता

जीवन की चिट्ठी लिए भ्रमणशील है

मृत्यु एक संदेश है!

अर्चना लार्क
About the poet

अर्चना लार्क

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like