अन्धेरा कितना कुछ कहता है - अर्चना लार्क

अर्चना लार्कअर्चना लार्क7 Sept 1988

2 min read · 12.4K reads

अन्धेरे की पदचाप
सुनी है कभी

महीन सी ध्वनि होती है
जिसमें मिलन का उत्साह
बिछोह का क्रन्दन
एक लम्बी चुप्पी और गहरा रास्ता
जो दिखाई नहीं सुनाई देता है
 
अन्धेरा कितना कुछ कहता है
पर क्या सब
दर्ज़ हो पाता है !
अर्चना लार्क
About the poet

अर्चना लार्क

View profile & all 35 Poems / Stories