एक वाकया - अर्चना कुमारी

अर्चना कुमारीअर्चना कुमारी27 Sept 1984

2 min read · 12.4K reads

मुझे आता अगर
सुलझाने का हुनर
तो रात के क्रोशिए पर
अधबुने लटके चाँद को खोलती
और लपेटती सारे कच्चे धागे
मन्नत वाली ऊँगलियों पर
पीर की मजार बाँध लाती पीठ पर
सजदे में सूरज झुकाती

मेरे पास बस एक मुठ्ठी थी
जिसमें बस गिरहें बची
उलझनों का गट्ठर पाँव की पाजेब बन
नाचता है सुर मिलाकर
गिरता हुआ चाँद
जमीन से उठती मैं
एक वाकया है
बीत जाएगा!!!
अर्चना कुमारी
About the poet

अर्चना कुमारी

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैइसी ने हम को तमाशा बना के रक्खा है— मुनव्वर रानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानामगर फिर ख़ुद-ब-ख़ुद वो आप का गुलनार हो जाना— मुनव्वर रानाअम्मी का चूल्हामैं उस समय की बात कर रहा हूँ जब कोयले के चूल्हे जलते थे,और छप्पर से धुँआ उठता था।— फ़रीद ख़ाँचोरजेबें आपकी हैंहाथ चोरों के— हरि मृदुलप्रेम पर फुटकर नोट्सएकजिन्हें यात्राओं से प्रेम होता है— लवली गोस्वामीगतिहीन जीवन की मतिहीन कवितातुम्हारी पाषाण सतह पर जहाँ-जहाँ भी नमी रह जाती हैरौशनी की नज़र से ओझल ज़रा-सा अँधेरा बचा रहता है— लवली गोस्वामी