श्राद्ध-भोज - अरविन्द श्रीवास्तव

अरविन्द श्रीवास्तवअरविन्द श्रीवास्तव2 Sept 1964

3 min read · 12.4K reads

उदासी छँट चुकी थी
जैसे कई-कई दिनों बाद
छँटता है माघ में कुहासा

दुख भरे बारह दिन
और कोई फल पककर तैयार हो चुका हो
तेरहवें दिन
कि जैसे छप्पर पर लदे कोहड़े में
अचानक आ गई हो मिठास
कटहल कटने को हो तैयार
लहलहा उठा हो बाड़ी--झाड़ी का साग
और शुरू हो चुकी हो बच्चों की धमा-चौकड़ी
पिछवाड़ों में कुत्तों की चहलकदमी
भोज-भंडारे की हो-हो
दही-घर में बिल्लियों पर सख़्त नज़र
लपलपाती जीभ
सबने खाए श्राद्ध-भोज
उदासी ढोने का
मीठा फल !

अरविन्द श्रीवास्तव
About the poet

अरविन्द श्रीवास्तव

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी