रंग जमाया - अरविंद कुमार

अरविंद कुमारअरविंद कुमार17 Sept 1930

3 min read · 12.4K reads

हुआ मिठाई का सम्मेलन,
संचालक था काला जामुन।
सजी-धजी थी खूब इमरती,
हँस-हँस सबसे बातें करती।
मचा रहा था हल्ला-गुल्ला,
लुढ़क-लुढ़क करके रसगुल्ला!

बर्फी आई थी इतराती,
साथ जलेबी रस टपकाती।
बालूशाही सोच रही थी,
बैठी खुद को कोस रही थी।
‘होगी कोई जुगत भिड़ानी,
बनूँ मिठाई की मैं रानी।’

किन्तु वाह गाजर का हलवा,
हलवे का था ऐसा जलवा।
उसने अपना रंग जमाया,
सबसे पहला नंबर पाया!

-साभार: नंदन, दिसंबर, 1990, 30
अरविंद कुमार
About the poet

अरविंद कुमार

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like