एक सहेज कर रखे गए बंद लिफाफे के प्रति - अरविन्द कुमार खेड़े

अरविन्द कुमार खेड़ेअरविन्द कुमार खेड़े27 Sept 1973

3 min read · 12.4K reads

इस लिफाफे में बंद है
तुम्हारी सारी दलीलें
जो तुमने
बहुत ही चतुराई से
अपने पक्ष में
लिखी है
मुझे गलत साबित करने के लिए.
इस लिफाफे में बंद है
मेरा सच
जिसे मैंने कहना
मुनासिब नहीं समझा
मेरे दिल ने कभी मुझे
नहीं दी इजाजत
कि तुम्हारे तर्कों को
मैं साबित करूं कमतर.
बंद रहने दो इस लिफाफे को
यह मेरी वसीयत का
एक मात्र हिस्सा साबित होगा.
मेरी कब्र पर इसे खोलकर
बतौर फ़ातेहा पढ़ लेना
यदि पढ़ सको तो
अन्यथा इसे मेरे सिरहाने रख
दफना देना मेरे साथ ही.
अरविन्द कुमार खेड़े
About the poet

अरविन्द कुमार खेड़े

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like