एक मूरत और - आरती मिश्रा

आरती मिश्राआरती मिश्रा

1 min read · 12.4K reads

मीरा गाती रही
साँसों के झाँझ-मजीरे बजा-बजाकर

समझाती रही प्रेम की पीर
‘मेरो दरद न जाने कोय’
न प्रेम जाना किसी ने न दीवानगी

बस, एक मूरत
और जोड़ दी मन्दिर में
आरती मिश्रा
About the poet

आरती मिश्रा

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like