अन्धेरा घिर आने पर - आरती मिश्रा

आरती मिश्राआरती मिश्रा

2 min read · 12.4K reads

मैं अपनी चेतना को उतारकर
रद्द हो चुके कपड़ों की तरह फेंक देना चाहती हूँ
इन दिनों वही करना चाहती हूँ
जैसा तुम कहते जाओ
तुम्हारी हथेलियों की तपन को फैलाकर नस-नस में
पकड़कर उँगली
चलते जाना चाहती हूँ
शहर के आख़िरी छोरवाली झोपड़ी तक
आज, अन्धेरा घिर आने की परवाह किए बग़ैर
आरती मिश्रा
About the poet

आरती मिश्रा

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like