स्वागत - आरसी प्रसाद सिंह

आरसी प्रसाद सिंहआरसी प्रसाद सिंह19 Sept 1911 – 15 Sept 1996

7 min read · 12.4K reads

स्वागत, मुदमंगलमय सहर्ष
हे नूतन ऋतु, हे नवल वर्ष !

बिखरे चरणों पर मुक्तमाल, यह शरत्सुंदरी की प्रसन्न
दल-दल पर दूर्वादल-प्रवाल ! आनन श्री छायापथ प्रपन्न
फैला जो नव रवि-रश्मि-जाल, आली शेफाली की सुगंध

ये चहक उठे बन-बिहंग-बाल !!
उमड़ी हरियाली में अबंध !
पा प्रथम तुम्हारा पुलक-स्पर्श
छलका कवि का यौवन-विमर्श
स्वागत-सहर्ष, हे नवल वर्ष !
स्वागत-सहर्ष, हे नवल वर्ष !
उतरा वनगिरि से सुख-प्रपात
रे मंद-मंद दक्षिणी वात
यामिनी चारु चंद्रिका-स्नात
मंगल संध्या-मंगल प्रभात !
यह नवजीवन का नवोत्कर्ष
स्वागत-स्वागत, हे नवल वर्ष !
--- --- --- --- ---

इस शारद सुषमा में सकाल
जागो, जीवन के स्वर्ण-काल !
नव ध्येय, चाह नव, नवोत्साह, ले द्वेष-प्रेम, संघर्ष-हर्ष
नव-नव भावों का नव उछाह !
इतिहास बना अब विगत वर्ष
रे भेद पुरातन दोष-कोष आ,
नव पल, नव क्षण, दिवस-मास
गूँजे नवयुग का शंख-घोष !!!
नव प्रगति ह्रास, नव अश्रु-ह्रास !
फूलो वन-वन की ढाल-डाल
चमका प्राची में ज्योति-भाल
इस शारद सुषमा में सकाल, जागो मेरे नव उषाः काल !
हो मंगलमय भावी विधान
जाग्रत स्वदेश गौरव महान् !
मंगलमय कण-कण, हृदय, प्राण
नव मंत्र, तंत्र नव, ज्ञान-ध्यान !!
खोलो भविष्य का अंतराल
मेरे नित-नूतन क्रांति-काल !

(हंस : अक्तूबर 1934)
आरसी प्रसाद सिंह
About the poet

आरसी प्रसाद सिंह

View profile & all 29 Poems / Stories

More from आरसी प्रसाद सिंह

  1. चाँद को देखो - आरसी प्रसाद सिंह

    चाँद को देखो चकोरी के नयन सेमाप चाहे जो धरा की हो गगन से।

    12.4K reads
  2. नए जीवन का गीत - आरसी प्रसाद सिंह

    मैंने एक किरण माँगी थी, तूने तो दिनमान दे दिया।चकाचौंध से भरी चमक का जादू तड़ित-समान दे दिया।

    12.4K reads
  3. जीवन का झरना - आरसी प्रसाद सिंह

    यह जीवन क्या है? निर्झर है, मस्ती ही इसका पानी है।सुख-दुख के दोनों तीरों से चल रहा राह मनमानी है।

    12.4K reads
  4. सैर सपाटा - आरसी प्रसाद सिंह

    कलकत्ते से दमदम आएबाबू जी के हमदम आए

    12.4K reads
  5. जय अखंड भारत - आरसी प्रसाद सिंह

    शक्ति ऐसी है नहीं संसार में कोई कहीं पर, जो हमारे देश की राष्ट्रीयता को अस्त कर दे ।ध्वान्त कोई है नहीं आकाश में ऐसा विरोधी, जो हमारी एकता के सूर्य को विध्वस्त कर दे !

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like