सूरज का दरबार लगा
चिड़ियों का बाजार लगा!
सब पंछी चहचहा रहे,
अपनी बोली सुना रहे
सूरज बोला-रहने दो,
मुझको भी कुछ कहने दो!
सबसे पहले जो जागे,
पहुँचे वह मेरे आगे!
स्वयं जागकर चुप न रहे,
औरों को भी ‘उठो’ कहे!
राज मुकुट वह पहनेगा,
राजा की पदवी लेगा!
सबसे पहले ही उठकर,
सूरज के दरवाजे पर-
मुर्गे ने यों दस्तक दी
ऊँची चोटी मस्तक की!
मुर्गा बोला-कुकडू़-कूँ,
और रहे सब टुटरू-टूँ!
मुर्गे ने पाई सिर पर,
सोने की कलगी सुंदर!
अरुण साथ लेकर आया
‘अरुण शिखा’ वह कहलाया!
चिड़ियों का बाजार लगा!
सब पंछी चहचहा रहे,
अपनी बोली सुना रहे
सूरज बोला-रहने दो,
मुझको भी कुछ कहने दो!
सबसे पहले जो जागे,
पहुँचे वह मेरे आगे!
स्वयं जागकर चुप न रहे,
औरों को भी ‘उठो’ कहे!
राज मुकुट वह पहनेगा,
राजा की पदवी लेगा!
सबसे पहले ही उठकर,
सूरज के दरवाजे पर-
मुर्गे ने यों दस्तक दी
ऊँची चोटी मस्तक की!
मुर्गा बोला-कुकडू़-कूँ,
और रहे सब टुटरू-टूँ!
मुर्गे ने पाई सिर पर,
सोने की कलगी सुंदर!
अरुण साथ लेकर आया
‘अरुण शिखा’ वह कहलाया!








