गीत-ग़ज़ल - आरसी प्रसाद सिंह

आरसी प्रसाद सिंहआरसी प्रसाद सिंह19 Sept 1911 – 15 Sept 1996

4 min read · 12.4K reads

हो गई हैं चार आँखें यार से
लड़ गई तलवार क्यों तलवार से

आप क्या हैं ? आपको मालूम क्या ?
पूछिये अपने किसी बीमार से

प्यार का कुछ और ही दस्तूर है
रंग लाता और कुछ तकरार से

मौत ने क्यों कर दिया हमको अलग ?
हम कभी चिपके न थे संसार से

शत्रु को हरगिज न छोटा जानिए
जल गया घर एक ही अंगार से

किस बला का नाम औरत रख दिया ?
कौन बचता है दुतरफ़ा धार से

ज़िंदगी ही जब सलामत है नहीं
माँग क्या कुछ और हो सरकार से

जो बनी अपनी हिफ़ाजत के लिए
हम गये टकरा उसी दीवार से

आदमी हम भी कभी थे काम के
गो कि लगते हैं कभी बेकार से

अब कमर कस कूच करना चाहिए
आ रही आवाज़ सीमा पार से
आरसी प्रसाद सिंह
About the poet

आरसी प्रसाद सिंह

View profile & all 29 Poems / Stories

More from आरसी प्रसाद सिंह

  1. चाँद को देखो - आरसी प्रसाद सिंह

    चाँद को देखो चकोरी के नयन सेमाप चाहे जो धरा की हो गगन से।

    12.4K reads
  2. नए जीवन का गीत - आरसी प्रसाद सिंह

    मैंने एक किरण माँगी थी, तूने तो दिनमान दे दिया।चकाचौंध से भरी चमक का जादू तड़ित-समान दे दिया।

    12.4K reads
  3. जीवन का झरना - आरसी प्रसाद सिंह

    यह जीवन क्या है? निर्झर है, मस्ती ही इसका पानी है।सुख-दुख के दोनों तीरों से चल रहा राह मनमानी है।

    12.4K reads
  4. सैर सपाटा - आरसी प्रसाद सिंह

    कलकत्ते से दमदम आएबाबू जी के हमदम आए

    12.4K reads
  5. जय अखंड भारत - आरसी प्रसाद सिंह

    शक्ति ऐसी है नहीं संसार में कोई कहीं पर, जो हमारे देश की राष्ट्रीयता को अस्त कर दे ।ध्वान्त कोई है नहीं आकाश में ऐसा विरोधी, जो हमारी एकता के सूर्य को विध्वस्त कर दे !

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like