फ़लक उन से जो बढ़ कर बद-चलन होता - अफसर इलाहाबादी

अफसर इलाहाबादीअफसर इलाहाबादी

4 min read · 12.4K reads

 फ़लक उन से जो बढ़ कर बद-चलन होता तो क्या होता
 जवाँ से पेश-रौ पीर-ए-कोहन होता तो क्या होता

 मुसल्लम देख कर याक़ूब मुर्दा से हुए बद-तर
 जो यूसुफ़ का दुरीदा पैरहन होता तो क्या होता

 हमारा कोह-ए-ग़म क्या संग-ए-ख़ारा है जो कट जाता
 अगर मर मर के ज़िंदा कोहकन होता तो क्या होता

 अता की चादर-ए-गर्द उस ने अपने मरने वालों को
 हुई ख़िल्क़त की ये सूरत कफ़न होता तो क्या होता

 निगह-बाँ जल गए चार आँखें होते देख कर उस से
 कलीम आसा कहीं वो हम-सुख़न होता तो क्या होता

 बड़ा बद-अहद है इस शोहरत-ए-ईफ़ा-ए-वादा पर
 अगर मशहूर तू पैमाँ-शिकन होता तो क्या होता

 मुक़द्दर में तो लिक्खी है गदाई कू-ए-जानाँ की
 अगर अफ़सर शहंशाह-ए-ज़मन होता तो क्या होता
अफसर इलाहाबादी
About the poet

अफसर इलाहाबादी

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे