सलीब - अपर्णा भटनागर

अपर्णा भटनागरअपर्णा भटनागर6 Sept 1964

8 min read · 12.4K reads

यहाँ समानांतर दो नारियाँ हैं एक हम स्वयं और दूसरी ये सलीब

जब भी सलीब देखती हूँ
पूछती हूँ
कुछ दुखता है क्या ?
वह चुप रहती है
ओठ काटकर
बस अपनी पीठ पर देखने देती है

मसीहा ...
तब जी करता है
उसे झिंझोड़कर पूछूँ
क्यों तेरी औरत
हर बार चुप रह जाती है सलीब ?

तब मूक वह
मेरी निगाहें पकड़ घुमा देती है
और कीलों का स्पर्श
दहला देता है मेरा वजूद
कुछ ठुक जाता है भीतर ।
  
मेरी आँखें सहसा मिल जाती हैं
मसीहा से ..
वह मेरे गर्भ में रिसता है
और पूरी सलीब जन्म लेती है
मैं उसका बदन टटोलती हूँ
हाथ पैर
मुँह-माथा..
अभी चूमना शेष है
कि ममता पर रख देता है कोई
कंटीला ताज
और मसीहा मुसकराता है..

सलीब की बाहें
मेरा स्पर्श करती हैं
मैं सिहरकर ठोस हो गयी हूँ -
एक सूली
जिस पर छह बार अभियोग चलता है
और एक शरीर सौंप दिया जाता है
जिसने थक्का जमे खून के
बैंगनी कपड़े पहने हैं

कुछ मुझमें भी जम जाता है
ठंडा , बरफ़ , निस्पंद
फिर मैं सुनती हूँ
प्रेक्षागृह में
नेपथ्य से
वह चीख़ता है - पिता मेरी आत्मा स्वीकार कर

आकाश तीन घंटे तक मौन है
अँधेरी गुफा में कैद
दिशाएँ निस्तब्ध
कोई मुझे कुचल रहा है..

कुचल रहा है
क्षरण... क्षरण ..
आह ! मेरे प्रेम का मसीहा
सलीब पर टंगा है ।

और मेरी कातरता चुप !
 
सलीब नारी है, मसीहा प्रेम - यहाँ मसीहा का trial दिखाया गया है । छह बार trial किया गया - तीन बार यहूदियों के सरदार ने और तीन बार रोमनों ने । अंत में मसीहा के चीख़ने का स्वर है और सूली के बिम्ब से कातरता को दर्शाया है । कविता कीलों पर चल रही है, सलीब पर टंगी है और सूली पर झूल रही है - आशा है मर्म समझना कठिन न होगा ।
अपर्णा भटनागर
About the poet

अपर्णा भटनागर

View profile & all 40 Poems / Stories

More from अपर्णा भटनागर

  1. मेरे क्षण - अपर्णा भटनागर

    गोधूली बीत गई थीनौसढ़ के पुल से नीचे बहती

    12.4K reads
  2. मिनौती - अपर्णा भटनागर

    हर नारी मिनौती है.. यहाँ दृश्य अरुणाचल का है, इसलिए बाँस, धान, सूरज, सीतापुष्प, पहाड़ के बिम्ब भी उसी प्रदेश के हैं। बरई, न्यिओगा वहाँ के लोक जीवन से जुड़े गीत हैं- जैसे हम बन्ना-बन्नी, आला, बिरहा से जुड़े हैं... इस संगीत को बाँसों से जोड़ा है.. जैसे बाँस के खोखल से निसृत होकर ये मिनौती की आत्मा में पैठ गए हैं... नारी के मन और आत्म को समझाते हुए पुरुष से अंतिम प्रश्न पर कविता समाप्त होती है...मेरे बाँस

    12.4K reads
  3. सब भर जाएगा ! - अपर्णा भटनागर

    रॉबिन तुम एकदम रॉबिन चिड़िया जैसे होछल्लेदार बाल, अकसर लाल रहने वाली दो गोल बड़ी आँखें

    12.4K reads
  4. गौतम की प्रतीक्षा ? - अपर्णा भटनागर

    कुछ तितलियाँफूलों की तलहटी में तैरती

    12.4K reads
  5. बाहर बहुत बर्फ़ है - अपर्णा भटनागर

    तुम्हारे देश के उम्र की हैअपने चेहरे की सलवटों को तह कर

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like