पिता - अपर्णा भटनागर

अपर्णा भटनागरअपर्णा भटनागर6 Sept 1964

9 min read · 12.4K reads

याद रखना कि तुम्हारा कल
वही पिता है उतरता सूरज, लौटता मौसम, खुलती दिशाएँ
और एक पथराई ज़मीन जिस पर हल की नोक छोड़ गई है पसीने की लीक.
जिसकी डबडबाई आँखें और कुछ नहीं
गाँव की बहती नदी थी जो हर बार लौट आती थी
देखने कि सब ठीक तो है न.
खूँटी पर टंगा भी है या नहीं वह परदादा का कोट जो एक मात्र धरोहर थी पिता के पास
हालांकि उसकी आस्तीनें बाहर हो जाती थीं पिता की देह से।
कोई वस्त्र नहीं था जो लपेट सकता था पिता की आत्मा
क्योंकि रूई बहुत कम थी
और कोई चरखा हो नहीं सकता था जिस पर चढ़ सकता था उनका सूत -सूत स्नेह।
चाँद की कहानी कपोल कल्पित है
सच है तो बस एक ये है सच
कि अभावों की टूटती कमर के बीच भी उनकी मूँछ पर बनी रही खेतों की मुसकान।
उधर बूढी विधवा अब भी बैठी है ढिबरी की पीली रौशनी के पास
लौ उसकी सफ़ेद लट के बीच बैठ गई है
जैसे कोई सारस बैठा है युगों से करता हुआ इंतज़ार।
न जाने कौनसी पगडंडी चल पड़ी हो घर छोड़
और ऊपर से अंदेशा ये
कि अब नहीं लौटेगी सरसों की पीली खुशबू पर
वह तितली
न ही बौर के पास बैठी होगी कोयल
इंतज़ार में कि रस से भरे आम अभी गिरेंगे ज़मीन पर
और एक नंगा बच्चा देख लेगा मीठा फल अपने टूटे कंचे की आँख में।
एक बहुत पुराने कुँए से
आ रही है धसकती आवाज़ बीते समय की टकरा टकराकर
जैसे बैल अब भी घूम रहा है पिता के इशारे पर
और चल रही है रहट घर्र -घर्र –घर्र।
घर के खपरैल से चू रहा है ज़माने का पानी
उतर रहा है मौन - रुदन और कातर आँख की दृष्टि अटक गई है
नीम की हरी पत्तियों से चारपाई की मूंज पर
जहाँ बैठे रहते थे पिता कभी
पिता की अकस्मात् मृत्यु पर
शोक में शामिल हुआ
कौन
एक सूखा खेत, फुर्र -फुर्र उड़ती भूरी-भूरी गाँव की धूल से अटी
वही जानी पहचानी धब्बेदार गौरैया
और अजगर सी वह नीरव, धूसर पगडण्डी शहर को जाती
बस।
अपर्णा भटनागर
About the poet

अपर्णा भटनागर

View profile & all 40 Poems / Stories

More from अपर्णा भटनागर

  1. मेरे क्षण - अपर्णा भटनागर

    गोधूली बीत गई थीनौसढ़ के पुल से नीचे बहती

    12.4K reads
  2. मिनौती - अपर्णा भटनागर

    हर नारी मिनौती है.. यहाँ दृश्य अरुणाचल का है, इसलिए बाँस, धान, सूरज, सीतापुष्प, पहाड़ के बिम्ब भी उसी प्रदेश के हैं। बरई, न्यिओगा वहाँ के लोक जीवन से जुड़े गीत हैं- जैसे हम बन्ना-बन्नी, आला, बिरहा से जुड़े हैं... इस संगीत को बाँसों से जोड़ा है.. जैसे बाँस के खोखल से निसृत होकर ये मिनौती की आत्मा में पैठ गए हैं... नारी के मन और आत्म को समझाते हुए पुरुष से अंतिम प्रश्न पर कविता समाप्त होती है...मेरे बाँस

    12.4K reads
  3. सब भर जाएगा ! - अपर्णा भटनागर

    रॉबिन तुम एकदम रॉबिन चिड़िया जैसे होछल्लेदार बाल, अकसर लाल रहने वाली दो गोल बड़ी आँखें

    12.4K reads
  4. गौतम की प्रतीक्षा ? - अपर्णा भटनागर

    कुछ तितलियाँफूलों की तलहटी में तैरती

    12.4K reads
  5. बाहर बहुत बर्फ़ है - अपर्णा भटनागर

    तुम्हारे देश के उम्र की हैअपने चेहरे की सलवटों को तह कर

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like