जगाना मत ! - अपर्णा भटनागर

अपर्णा भटनागरअपर्णा भटनागर6 Sept 1964

5 min read · 12.4K reads

काँपते हाथों से
वह साफ़ करता है
काँच का गोला
कालिख़ पोंछकर
लगाता है जतन से

लौ टिमटिमाने लगी है
इस पीली झुँसी रोशनी में
उसके माथे पर
लकीरें उभरती हैं
बाहर जोते खेत की तरह
समय ने कितने हल चलाए हैं माथे पर ?

पानी की टिपटिप सुनाई देती है
बादलों की नालियाँ
छप्पर से बह चली हैं
बारह मासा - धूप, पानी ,सर्दी को
अपनी झिर्रियों से आने देती
काला पड़ा पुआल
तिकोना मुँह बना हँसता है
और वह काँप-काँपकर
ज़िन्दगी को लालटेन में जलते देखता है

इस रोशनी में और भी कुछ शामिल है -
कुछ तुड़े-मुड़े ख़त
उसके जाने के बाद के
विस्मृति के बोझिल अक्षर
जिन्हें वह बँचवाता था डाकिये से
आजकल वह भी नहीं आता ।

इस लौ के सामने
खोल देता है अक्षरों के बिम्ब
अनपढ़ मन के रटे पाठ
और सुधियाँ बरस पड़ती हैं
ज्यों बैल की पीठ पर दागे कोड़े ।

गोले की जलन आँखों में भर गई है
एक कलौंस - अकेलेपन की
कँपकँपाती लौ ऊपर उठती है
भक होकर पछाड़ मारती है
धुएँ से भरी एक भोर -

अब उसकी आँख लग गई है
जगाना मत !
अपर्णा भटनागर
About the poet

अपर्णा भटनागर

View profile & all 40 Poems / Stories

More from अपर्णा भटनागर

  1. मेरे क्षण - अपर्णा भटनागर

    गोधूली बीत गई थीनौसढ़ के पुल से नीचे बहती

    12.4K reads
  2. मिनौती - अपर्णा भटनागर

    हर नारी मिनौती है.. यहाँ दृश्य अरुणाचल का है, इसलिए बाँस, धान, सूरज, सीतापुष्प, पहाड़ के बिम्ब भी उसी प्रदेश के हैं। बरई, न्यिओगा वहाँ के लोक जीवन से जुड़े गीत हैं- जैसे हम बन्ना-बन्नी, आला, बिरहा से जुड़े हैं... इस संगीत को बाँसों से जोड़ा है.. जैसे बाँस के खोखल से निसृत होकर ये मिनौती की आत्मा में पैठ गए हैं... नारी के मन और आत्म को समझाते हुए पुरुष से अंतिम प्रश्न पर कविता समाप्त होती है...मेरे बाँस

    12.4K reads
  3. सब भर जाएगा ! - अपर्णा भटनागर

    रॉबिन तुम एकदम रॉबिन चिड़िया जैसे होछल्लेदार बाल, अकसर लाल रहने वाली दो गोल बड़ी आँखें

    12.4K reads
  4. गौतम की प्रतीक्षा ? - अपर्णा भटनागर

    कुछ तितलियाँफूलों की तलहटी में तैरती

    12.4K reads
  5. बाहर बहुत बर्फ़ है - अपर्णा भटनागर

    तुम्हारे देश के उम्र की हैअपने चेहरे की सलवटों को तह कर

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like