झिलमिल करते तारों में—बाला के
जगमग जाते नैना मतवाले है,
नम-पथ के सैलानी चंदा से
छिटकती उसकी छवि चाँदनी है।
गान-मधु बरसाती कोकिल भी
कूजती बाला की बोली है,
मच पर स्यालों के मेंरे वह थिरकती,
न हाथ कभी आती है।
तानती आकाश कमान वह,
रंगों के खेल से है मोहती,
चमकती हैं घास में जो ओस-वृंद
सुंदरी की ख़ुशी के आँसू है।
शिलाओं में अंकित है जितने शिल्प
सभी है उस मोहिनी की झाँकियाँ,
वाणी में, अक्षर में, ताड-पत्र लेखो में
सुंदर स्मित उसका ही सरस दिख जाता है।
प्रात-सूर्य उगने के पहले वह
क्षितिज में छवि दिखा हँस देती
संध्या में सुनहरी वन, नभ में
खेल दिखा माया के छिप जाती।
उपवन सुमन सुगंधित मलयानिल-सी
सुख अमित लिये आती, दे जाती
सुंदरी कुमारी वह, मन के
आकाश में चमक, जी हर लेती!








