रोटियाँ - अनुपम सिंह

अनुपम सिंहअनुपम सिंह1 Sept 1986

4 min read · 12.4K reads

उम्र के सातवें साल में
गोल रोटियाँ नहीं बेल पाती थीं हम
दादी की तरह हाथ से ही
रोटियाँ पलटने का हुनर नहीं था हममें
रोटी बेलते समय
ख़ाली तवा जलता रहता
हम इतनी सधी हुई नहीं थीं
कि समय का ठीक से संयोजन कर सकें

जब बेलने सेकने और ख़ाली रह जाने का
हिसाब नहीं लगा पाती थीं हम
तब हमारी अँगुलियाँ
रगड़ दी गईं
खाली जलते तवे पर
कि हम जल्दी-जल्दी रोटियाँ बेल सकें
कि झटापट रोटियाँ उलट सके तवे पर
चिमटे के इन्तज़ार में बैठी न रहें
डरती न रह जाएँ अँगुलियाँ जलने से
कि हम दादियों जैसी हुनरमन्द हो जाएँ
चौके पर मेहमान को
पहुँचती रहें बिना जले रोटियाँ

सच ! हमने सीख लिया है
ख़ूब अच्छी तरह गोल रोटियाँ बनाना
रोटियों के साथ ही सीझ गई
बचपन कि इच्छाएँ
परोस दिया गर्म रोटियों के साथ
थालियों में।
अनुपम सिंह
About the poet

अनुपम सिंह

View profile & all 46 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैइसी ने हम को तमाशा बना के रक्खा है— मुनव्वर रानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानामगर फिर ख़ुद-ब-ख़ुद वो आप का गुलनार हो जाना— मुनव्वर रानाअम्मी का चूल्हामैं उस समय की बात कर रहा हूँ जब कोयले के चूल्हे जलते थे,और छप्पर से धुँआ उठता था।— फ़रीद ख़ाँचोरजेबें आपकी हैंहाथ चोरों के— हरि मृदुलप्रेम पर फुटकर नोट्सएकजिन्हें यात्राओं से प्रेम होता है— लवली गोस्वामीगतिहीन जीवन की मतिहीन कवितातुम्हारी पाषाण सतह पर जहाँ-जहाँ भी नमी रह जाती हैरौशनी की नज़र से ओझल ज़रा-सा अँधेरा बचा रहता है— लवली गोस्वामी