नववधुएँ - अनुपम सिंह

अनुपम सिंहअनुपम सिंह1 Sept 1986

8 min read · 12.4K reads

ब्याह कर आई नववधू
सहम कर बैठी है
घर के कोने में
पसीज रहा है धीरे-धीरे
देह का सारा नमक
 
भारी-जरीदार साड़ियाँ
सोने-चाँदी के गहनों में
लिपटी ये नववधू
कुलवधू है
उदास होती मेंहदी को देखती

गाँव-पवस्त से
बच्चे-औरतें-लड़कियाँ
चली आ रही हैं
नयी बधूरी का मुँह देखने
कुछ पूर्व दिशा से आ रही हैं
कुछ पश्चिम से
उत्तर और दक्षिण दिशा से भी
चली आ रही हैं ये
बूढ़ी हो रही औरतें
जोड़ो में दर्द से
जगह-जगह सुस्ता रही हैं

संयत और शर्मीली लड़कियाँ
दर्द वाली औरतों पर भुनभुनाती
उनका इन्तज़ार करती
रास्ते में खड़ी हुई हैं
मिठाई की लालच से भरे बच्चे
उछलते हुए
आगे-आगे चल रहे हैं
कुलवधू, सप्ताह भर आँखें बन्द किए
बैठी रहती है घर के कोने में
बस, लाई जाती है
ले जाई जाती है

औरतें कुलवधू को देख
उसका जोड़ा सराह
सुहागवती-पुत्रोंवाली होने का
आशीष छोड़ देतीं हैं आँचल में
मिठाई से तृप्त बच्चे
मिठाई खा नहीं
बस चख रहें हैं
लड़कियाँ ख़ुश हो रहीं हैं

कुलवधू का लाल जोड़ा
गहनें-मेंहदी-महावर देख
मन ही मन लाँघ जाती हैं
सात समन्दर
कुलवधू चाहती है
खोल दे बन्द आँखें
सरका दे सिर से लबादे को
उतार के रख दे
देह को रगड़ते गहने
पोंछ डालें देह से
पसीजता नमक

ड्योढ़ी की अदृश्य छाया देख
डर जाती है वह
सप्ताहान्त आँखें बन्द किए बैठी कुलवधू
आज सबके लिए भोजन बनाएगी
एक-एक कर छुएगी गृहस्थी को

घबराई कुलवधु
किसी को अपनी तरफ
मिला लेना चाहती है
उसको नहीं पता
कौन कितना मिर्च
कितना नमक लेता है ख़ुराक में
उसको नहीं पता
किसमें अभी बाक़ी है
कितना नमक
अनुपम सिंह
About the poet

अनुपम सिंह

View profile & all 46 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी