हमारे गाँव की विधवाएँ

अनुपम सिंहअनुपम सिंह1 Sept 1986

1 min read · 12.4K reads

उधध रंगों में लिपटी औरतें

हमारे गाँव की विधवाएँ हैं

हमारी दादियाँ, चाचियाँ, माँएँ हैं

जवान भाभियाँ, बहनें हैं

वे उजाड़ के रंगों को ओढ़

अँधेरे में सिसकियाँ भर रही हैं

ज्ञान की खोज में जब पोते-पोतियाँ

कहीं दूर जा रहे होते हैं

तो विधवा दादियाँ दूर से ही

अपना प्रेमाशीष हवा में छोड़ देती हैं

विधवाएँ टूटी हुई बाल्टियाँ हैं

जिसमें सगुन का जल नहीं भरा जाता

विधवा हुई माँएँ बेटियों के ब्याह में

अपने आँचल से उनका सिर नहीं ढकतीं

बस! हारी आँखों से निहारती रहती हैं

मन ही मन क्षमा माँग लेती हैं माँएँ

विदा होती बेटियों से

और खो जाती हैं अपने ही जंगलों में

शुभ कार्यों से बेदख़ल ये विधवाएँ

मंगलाचार को रुदन के राग में गाती हैं

हमारे गाँव की विधवाएँ और बिल्लियाँ

एक जैसी हैं

बहुवर्णी स्त्रियाँ कब बनी विधवाएँ

बिल्लियों में किसने भरे ये रंग

न विधवाएँ जान पाती हैं

न ही बिल्लियाँ।

अनुपम सिंह
About the poet

अनुपम सिंह

View profile & all 46 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय