धरती की बहनें

अनुपम सिंहअनुपम सिंह1 Sept 1986

1 min read · 12.4K reads

मैं बालों में फूल खोंस

धरती की बहन बनी फिरती हूँ

मैंने एक गेंद अपने छोटे भाई

आसमान की तरफ़ उछाल दिया है

हम तीनों की माँ नदी है

हमारे बाप का पता नहीं

मेरा पड़ोसी ग्रह बदल गया है

कोई और आया है किराएदार बनकर

अब से मेरी सारी डाक उसी के पते पर आएगी

मैंने स्वर्ग से बुला लिया है अप्सराओं को

वे इंद्र से छुटकारा पा ख़ुश हैं

आज रात हम सब सखियाँ साथ सोएँगी

विष्णु की मोहिनी चाहे

तो अपनी मदिरा लेकर इधर रुक सकती है

अनुपम सिंह
About the poet

अनुपम सिंह

View profile & all 46 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like