है नमी तो नहीं कोई कमी - अनुपमा पाठक

अनुपमा पाठकअनुपमा पाठक6 Sept 1980

2 min read · 12.4K reads

त्याग कैसे दे कोई
जीवन रहते
जीवन को...
आंसू बहते हैं
और समझा लेते हैं
मन को...

आँखों के भर आने से
कितना कुछ
धुल जाता है...
अनगिन बातों का बाँध
अनायास
खुल जाता है...

अब
बारिश के बाद की
इन्द्रधनुषी नीरवता है...
सब ठीक है
कि नमी है जब तक
तब तक कायम जीवन की सुन्दरता है... !!
अनुपमा पाठक
About the poet

अनुपमा पाठक

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like