स्मृति की झील - अनूप सेठी

अनूप सेठीअनूप सेठी10 Sept 1958

2 min read · 12.4K reads

नीले जल में रोशनियां तैरती हैं
भीतर तक गहरे कांपती जड़ें

रात को झील
सिहरते हुए एहसास की तरह चमकती है
हवा का कोई हल्का झोंका
सतह को सहलाता हुआ उड़ता है

स्मृति छवियों के असंख्य
फूलों से झिलमिल
दमक उठती है झील

(1990)
अनूप सेठी
About the poet

अनूप सेठी

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like