नहाना-2 - अनूप सेठी

अनूप सेठीअनूप सेठी10 Sept 1958

4 min read · 12.4K reads

गुजरात से अपूर्व भारद्वाज का फोन आया
साहित्य के पुराने परिचित पाठक ने
दुआ सलाम के बाद
खोज खबर ली घर की घरवालों की
पढ़ाई लिखाई की
हर बार की तरह

गुजरात पे लिख डाली होगी आपने भी
गुजरात गए बिना ही
कविता कोई

बाहर निकला करिए

तब लिखिए कविता
दोहराया बरसों पुराना जुमला

निकलूंगा जरूर निकलूंगा
संभाली मैंने भी वही बरसों पुरानी ढाल
गुजरात ही नहीं
कश्मीर असम और उड़ीसा भी
हर जगह जहां है दुख तकलीफ
मौजूद रहना चाहता हूं

हां हां आप डाक्टर हैं
रहते रहिए खुशफहमी में

फिर भी हिलिए तो

तप उठे कान
गीला था तौलिया चिपकता हुआ
फैंकना था तौलिया फिंक गया फोन
तौलिया उलझता चला गया पैरों में
पाठक प्रिय से संप गया टूट
झल्लाया मैं सच सुन कर नाहक
क्यों कर किस पर?
अनूप सेठी
About the poet

अनूप सेठी

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like