सीढ़ी लगे उतरने - अनूप अशेष

अनूप अशेषअनूप अशेष7 Sept 1945

2 min read · 12.4K reads

किनके पंजों
पाँव-पाँव हम
घुनी सीढ़ियाँ लगे उतरने।

उम्र उठी
चल कर आई
वैसाखी थामे,
बैठे रहे सहोदर
बेटे
अपने नामे।

सूखे पत्तों में
चमके चिंगारी
आए बाँहों भरने।

कोई किसी नाम का
ऐसे गुन
क्यों गाए,
पोथी-पत्रा
आखर-बानी
सुख तरसाए।

हिरनों के छौने
घाटी में
ऊपर झरने।
अनूप अशेष
About the poet

अनूप अशेष

View profile & all 25 Poems / Stories

More from अनूप अशेष

  1. हम अपनी ख़बरों के भीतर - अनूप अशेष

    दिल में हो रंजिश अगर तोदूरियां बढ़ जाती हैं,

    12.4K reads
  2. अंधी यात्रा में - अनूप अशेष

    दिल में हो रंजिश अगर तोदूरियां बढ़ जाती हैं,

    12.3K reads
  3. आदिम देहों के अरण्य में घर - अनूप अशेष

    पूरा नाम अनूप सिंह बघेल। म. प्र. के सतना जिले के गाँव सोनौरा में पिता स्व. लाल उदय सिंह के घर ७ अप्रैल १९४५ को जन्म। शिक्षा सतना कालेज से हिंदी में एम. ए। डॉ. राममनोहर लोहिया के विचारों से प्रेरित। उनके विभिन्न आंदोलनों में कई बार लंबी जेल यात्राएँ। अब स्वतंत्र लेखन।गत ४० वर्षों से राष्ट्रीय स्तर की पत्रिकाओं - धर्मयुग, साप्ताहिक हिंदुस्तान, दिनमान, नया प्रतीक, कादंबिनी, रविवार, साक्षात्कार, अक्षरा, गगनांचल, अक्षर पर्व, समकालीन हिंदी साहित्य, अवकाश, सांध्य मित्रा, आकंठ, वागर्थ, नया ज्ञानोदय, परस्पर, अंतराल इत्यादि अन्य पत्रिकाओं में बहुतायत से नव गीतों का प्रकाशन।

    12.4K reads
  4. आवाजों के खो जाने का दुख कितना - अनूप अशेष

    आस-पास की आवाज़ों के खो जाने कादुख कितना।

    12.3K reads
  5. अब भी बाक़ी है - अनूप अशेष

    अब तो यह मत कहोकि तुममें रीढ़ नहीं है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like