मदाईत - अनुज लुगुन

अनुज लुगुनअनुज लुगुन10 Sept 1986

4 min read · 12.4K reads

मदाईत -- सामूहिक काम करने की प्रथा। प्रत्येक व्यक्ति का काम सभी गाँव वाले मिल कर एक समूह में बिना कोई मूल्य लिए सहयोग की भावना से करते हैं।

संगी हो...!
सूरज ढलने को है
अब मिट्टी ढोना बन्द करते हैं
खेत इसी तरह तैयार होते हैं धीरे-धीरे
जैसे प्यार गहराता है
फिर वह आत्मिक आनन्द देता है
ये लो पानी पी लो
हडियाँ तो घर जाकर ही मिलेगा,

आज हमने खेत को
पूरब की ओर खिसका दिया है
बरसात में पानी दखिन से खेत में घुसेगा
उधर ऊँचाई है लेकिन
उसका दबाव उत्तर में नहीं
पछिम की ओर होगा
कल उस ओर मेड़ को और मजबूत करेंगे,

मदाईत करते हुए पता ही नहीं चलता
कैसे कठिन काम हो गया
इस विशाल पत्थर को हटाते हुए लगा
जैसे हमने पृथ्वी को
एक कोने से उठा कर
दूसरे कोने में रख दिया है
अनुज लुगुन
About the poet

अनुज लुगुन

View profile & all 93 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशी