संभावनाएँ

अनुभवअनुभव

1 min read · 12.4K reads

मैं जानता था

मुझे रोका नहीं जा सकेगा

लेकिन

चले जाने से ठीक पहले

मैं चाहता था

मुझे रोका जाए

जाने से पहले ही

मैं लौटने के बारे में सोच रहा था

लौटने का इच्छुक नहीं था

लेकिन मन

दुबारा लौटने की

संभावनाएँ तलाश रहा था

अनुभव
About the poet

अनुभव

नई पीढ़ी के कवि-लेखक और कलाकार।

View profile & all 27 Poems / Stories