नानी की याद में

अनुभवअनुभव

1 min read · 12.4K reads

जब तुम गईं

मैं भी चला गया तुम्हारे साथ

मेरा नाम तुम्हारे साथ चिता में जलकर राख हो गया

तुम्हारी अस्थियों के साथ मेरी पुकार गंगा में बहा दी गई

अब मुझे कौन पुकारेगा

कौन पुचकारेगा

कौन गले लगाएगा

किसकी छाती में इतना प्रेम बचा है

जो मुझे तुम्हारा आलिंगन दे सकेगा

मैंने तुम्हारा आलिंगन

चिता से उठती लपटों के साथ जल जाने दिया

तुम जल रही थीं

सबको उस लपट की गर्मी महसूस हो रही थी

और मुझे उस लपट में तुम्हारे आलिंगन की

तुम गईं

मेरा संबोधन लेकर चली गईं

मेरा, एक जीवन लेकर चली गईं

मेरे पास क्या बचा

तुम्हारी स्मृतियाँ

वे भी उतनी जितनी जलती चिता से मैंने खीच ली थीं

ख़ैर,

स्मृतियाँ भी कहाँ नई रहती हैं

अनुभव
About the poet

अनुभव

नई पीढ़ी के कवि-लेखक और कलाकार।

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like