मैं देखता हूँ

अनुभवअनुभव

1 min read · 12.4K reads

मैं देखता हूँ

ऑफ़िस के सहकर्मी पुरुषों को

देखता हूँ

उनकी आँखे

टिकी हैं

महिला सहकर्मियों के

स्तनों पर

कूल्हों पर

देखता हूँ

महिला सहकर्मियों को

पाता हूँ उनकी आँखें

टिकी हैं

कपड़ों

आकारों

शृंगारों पर

देखता हूँ

ऑफ़िस के सहकर्मियों को

सुनता हूँ

उनकी बातें

पाता हूँ

मज़ाक़ उड़ाते

थर्ड जेंडर का

राजू और परविंदर का

मैं देखता हूँ

ऑफ़िस के सहकर्मियों को

सुनता हूँ

उनकी बातें

उजले तन को सराहते

काले तन को कोसते

मैं पाता हूँ ऑफ़िस में

ख़ुद को

अकेला

मूक

समर्थक

हँसता हूँ ख़ुद पर

रोता हूँ उन पर

अनुभव
About the poet

अनुभव

नई पीढ़ी के कवि-लेखक और कलाकार।

View profile & all 27 Poems / Stories