महामारी का भविष्य सामने है

अनुभवअनुभव

1 min read · 12.4K reads

दिन बदलता है

दिन के साथ मास्क भी बदलता है

सैनिटाइजर रोज़ नहीं बदलता

कम ज़रूर होता है

धैर्य की तरह

मानव व्यस्त है

मास्क बदलने में

सैनिटाइजर छिड़कने में

उसकी आधी ऊर्जा इसी में व्यय हो रही है

दिन इसी व्यस्तता से कट रहे है

मास्क का बदलना महामारी का अटल सत्य है

सैनिटाइजर का कम होना

और एक दिन ख़त्म हो जाना

महामारी का भविष्य

अनुभव
About the poet

अनुभव

नई पीढ़ी के कवि-लेखक और कलाकार।

View profile & all 27 Poems / Stories