दीवार पर

अनुभवअनुभव

1 min read · 12.4K reads

तीन फ़ोटो लटक रहे हैं दीवार पर

नेहरू

लोहिया

अंबेडकर के

अमीर नेहरू को

ग़रीब लोहिया को

दलित अंबेडकर को देख रहा है

कोई आकर दीवार पर

चौथी फ़ोटो लटका जाता है

अब सब उसकी ओर देखने लगते हैं

अंबेडकर नेहरू से पूछते हैं

कौन है वो?

लोहिया प्रसन्न आँखों से जवाब देते हैं

गांधी

अनुभव
About the poet

अनुभव

नई पीढ़ी के कवि-लेखक और कलाकार।

View profile & all 27 Poems / Stories