जंगल

अनुभवअनुभव

1 min read · 12.4K reads

जंगल घना है

प्रतिनिधि उस पार नहीं देख सकता

उस पार नहीं पहुँच सकता

प्रत्याशी उस पार देख सकता है

उस पार पहुँच सकता है

जंगल चीर सकता है

जहाँ प्रकाश नहीं पहुँच सकता

चुनाव पहुँच सकता है

जैसे

सड़क जंगल नहीं चीर सकती

सरकार चीर सकती है

अनुभव
About the poet

अनुभव

नई पीढ़ी के कवि-लेखक और कलाकार।

View profile & all 27 Poems / Stories