2050 की कविता

अनुभवअनुभव

1 min read · 12.4K reads

तुमने वादा किया था

नहीं लौटोगे

पर अब

जब लौट रहे हो

मेरी इच्छा है

कुछ किताबों के साथ लौटो

हो सके तो

अपना पानी साथ लाना

या फिर ऐसा करो

तुम न ही लौटो

यहाँ आओगे

बेवजह

तुम्हें ऊँट मारने पड़ेंगे

अनुभव
About the poet

अनुभव

नई पीढ़ी के कवि-लेखक और कलाकार।

View profile & all 27 Poems / Stories