1
‘अजीन-पातकी’ जीवन
नदी शरीर शीतल नहीं कर पाई
धूप में रोना शुरू किया गला फाड़कर
मौत को ही बना लिया अपना!
2
चूल्हे में तो आग रहती ही है
सब कुछ रखा है तैयार
चले आना भूख लगते ही!
कड़ाही है मेरा कलेजा!
3
मैं कुछ छोड़ नहीं जाऊँगा,
चाहे फूल में हो, या शूल में,
सुनहला सेतु दिल का
मौत ही मेरा अभिज्ञान!
4
लाल धूप की आँधी में
मेरी पंकिल भूमि पर
आई थी मालियों की एक टुकड़ी
वे रोप गए मुझे ज़मीन में।
5
आमंत्रण-पत्र लिए
चुपचाप आ बैठी एक तितली
बैठकख़ाने में
करेगी विनिमय दिल से।
6
एक-एक इंद्रधनुष
अनलिखी कितन सारी कविताएँ
पौ फटने की निस्तब्ध नदी
हर शिशु के हाथ में!








