चिरश्री

अनुभव तुलसीअनुभव तुलसी

1 min read · 12.4K reads

अभी तो हुई थी हमारी मुलाक़ात

पिछली रात

विजय इंटरनेशनल के

भीतरी प्रांगण में

कोणार्क से कानों-कान आई

छोटी-सी ख़बर फैली

जंगल की आग-सी

छू गई जलस्रोत

चंद्रभागा के

मुझे बुलवाया था तुमने

अनजाने जिस युवक से

आँखों में, चेहरे पर उसके भी थी

एक चंचल आभा

सागर-संगम की गुलाल-सनी संध्या-सी

मिले घाट पर फिर हम

दर्शन कर मन्दिर से लौटी

तब तुमने दी थी मुझे

ग्रेनाइट की मोमदानी

झाऊ के वन में लोगों की भीड़

अवसर न था करने को

कोई बात नीलकंठी

दोनों यूँ ही चलते रहे

थोड़ी-सी दूरी बनाए हुए

फिर भी

उस दिन बंगोपसागर की

सुनहरी बालू में, यों ही

फिसल पड़े थे हम

अकारण ही।

अनुभव तुलसी
About the poet

अनुभव तुलसी

समकालीन असमिया कवि-अनुवादक।

View profile & all 2 Poems / Stories