तितली रानी - अंशु शुक्ला

Anshu Shuklaअंशु शुक्ला5 Dec 1981

3 min read · 12.4K reads

तितली रानी, तितली रानी!
कौन देश से आती हो,
फूल-फूल का रस पीतो हो
फिर झट से उड़ जाती हो।
अपने इन सुंदर पंखों पर
क्यों इतना इतराती हो?
छोटे-छोटे हम बच्चों को
कयों तुम नाच नचाती हो।
रंग-बिरंगे फूलों के सँग
तुम क्यों हँसती-गाती हो।
हम बच्चों से क्या कुट्टी है,
हाथ नहीं जो आती हो!
मैं भी इक दिन पंख लगाकर
जब तितली बन जाऊँगी,
तुमसे जी भर बात करूँगी
और संग उड़ जाऊँगी।
Anshu Shukla
About the poet

Anshu Shukla अंशु शुक्ला

अंशु शुक्ल का जन्म ०५ दिसम्बर १९८१ ई० को हुआ। ये बाल साहित्य के प्रसिद्ध कवि हैं। आपकी प्रमुख बाल साहित्य कृतियाँ हैं- नाचे मोर मचाए शोर Anshu Shukla was born on 05 December 1981. He is a famous poet of children's literature.

View profile & all 1 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like