About अंकुर मिश्र
असमय दिवंगत कवि। हिंदी और अँग्रेज़ी में लिखी कविताओं का एक संग्रह 'उड़ान' शीर्षक से मरणोपरांत प्रकाशित। मूल नाम : अंकुर मिश्र जन्म : 13/07/1980 | दिल्ली निधन : 26/08/2001 | दिल्ली अंकुर मिश्र एक उभरती हुई प्रतिभा थे। बेचैनी उनके साथ ही पैदा हुई थी। स्कूल में वह पढ़ाई के संग-संग वाद-विवाद, खेल-कूद और अन्य प्रतिस्पर्द्धात…
About अंकुर मिश्र
असमय दिवंगत कवि। हिंदी और अँग्रेज़ी में लिखी कविताओं का एक संग्रह 'उड़ान' शीर्षक से मरणोपरांत प्रकाशित।
मूल नाम : अंकुर मिश्रजन्म : 13/07/1980 | दिल्लीनिधन : 26/08/2001 | दिल्ली
अंकुर मिश्र एक उभरती हुई प्रतिभा थे। बेचैनी उनके साथ ही पैदा हुई थी। स्कूल में वह पढ़ाई के संग-संग वाद-विवाद, खेल-कूद और अन्य प्रतिस्पर्द्धात्मक गतिविधियों में भी उत्साह एवं तन्मयता से सबसे आगे-आगे भाग लेते थे। स्कूल के अंतिम वर्षों में आते-आते यह बेचैनी कला की विभिन्न विधाओं में अभिव्यक्ति पाने लगी थी। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से इतिहास (ऑनर्स) की परीक्षा 2001 में पास की। कॉलेज की नाट्य-संस्था ‘शून्य’ के वह अध्यक्ष भी रहे। साथ ही, अपने सरोकारों के अनुरूप ‘पैंडीज़’ तथा ‘एक्ट वन’ जैसे सक्रिय नाट्य-समूहों से भी जुड़े और कई रंगमंचीय प्रस्तुतियों में अभिनय व अन्य सृजनात्मक क्षेत्रों में शामिल रहे।
परिवार में साहित्य एवं कला के प्रति रूझान ने शायद उन्हें एक स्वाभाविक पृष्ठभूमि प्रदान की, लेकिन अंतिम तौर पर उन्होंने साहित्य व रंगकर्म को अभिव्यक्ति के लिए चुना। जैसे-जैसे वह जीवन के मर्म और रंगकर्म की बारीकियों से परिचित होते जा रहे थे, वैसे-वैसे सहज ही कविता व संगीत के प्रति आकर्षण गहराता जा रहा था। उनकी कविताओं का शिल्प नितांत अनगढ़ लगता है। कहीं-कहीं जैसे एक मौन और कहीं एक छलाँग—ये अंतराल वे हैं जो किसी और इंगित से भरे व समझे जाने वाले हैं।
अंकुर मिश्र के कविता-संग्रह ‘उड़ान’ के फ़्लैप से साभार।
अंकुर मिश्र: Quick Answers
Who is अंकुर मिश्र?
असमय दिवंगत कवि। हिंदी और अँग्रेज़ी में लिखी कविताओं का एक संग्रह 'उड़ान' शीर्षक से मरणोपरांत प्रकाशित।
When was अंकुर मिश्र born?
अंकुर मिश्र was born on 13 July 1980. Associated place: दिल्ली.
When did अंकुर मिश्र die?
अंकुर मिश्र passed away on 26 August 2001.
Poems & Stories by अंकुर मिश्र
No poems or stories yet from this poet.
Videos on अंकुर मिश्र
Loading videos…
Books by अंकुर मिश्र
Loading books…








