ड्राईंग - अंजू शर्मा

Anju Sharmaअंजू शर्मा26 Dec 1970

2 min read · 12.4K reads

उसकी नन्ही सी दो आँखे
चमक उठती है देखकर
तस्वीरों की किताब,
लाल पीले हर नीले
सभी रंग लुभाते हैं उसे
पर माँ क्यों थमा देती है
अक्सर काला तवा
जब लौट कर आती है
बड़ी कोठी के काम
से थककर,
और वो निर्विकार बनाती है
नन्हे हाथों से
कच्ची रोटी पर ड्राईंग
माँ से नज़र बचाकर
Anju Sharma
About the poet

Anju Sharma अंजू शर्मा

मूलतः दिल्ली की निवासी और दिल्ली विश्वविद्यालय से कॉमर्स ग्रेजुएट कवितायेँ और लेख जनसंदेश टाईम्स, नयी दुनिया, यकीन, शोध दिशा, सरिता आदि पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाश्कित होते रहे हैं! मैं विभिन्न इ-पत्रिकाओं से भी जुडी हुई हूँ और kharinews .com , hastakshep .com…

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनसब चले जाएँगे ख़ाली कर के बस्ती एक दिन— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी