मध्य प्रदेश

Anjana Bakshiअंजना बख्शी5 Jul 1974

3 min read · 12.4K reads

जैसे समन्दर लिखता है बादल
जैसे बादल बनते है हरा
जैसे हरा साथी है तितलियों का
जैसे तितली का माथा चूमता है कोई बच्चा
जैसे बचपन की आँख में है उजला सहज प्रेम,

नीली चादर लपेटे
वृत के आखिरी सिरे पर से अब
 लौट जाना चाहती हूँ,

लौट आऊँगी बूढें कदमों से
बचपन को रोपने के लिए
हँडिया की भूख की तृप्ति के लिए
फसलों की सूखी आँख में नमी के लिए
समन्दर के किनारे रेत के घरौंदों के लिए,

बस
मृत्यु की परछाई आने के बाद भी शेष रहूँगी
जितना किसी खाली सीपी में
बचा रहता है समन्दर....।
Anjana Bakshi
About the poet

Anjana Bakshi अंजना बख्शी

जन्म : 05 जुलाई 1974, दमोह, मध्य प्रदेश भाषा : हिंदी विधाएँ : कविता Born : 05 July 1974, Damoh, Madhya Pradesh Language : Hindi Genres : Poetry

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like