झारखंड

अनीता वर्माअनीता वर्मा25 Sept 1959

1 min read · 12.4K reads

हमने अल्बर्ट एक्का को चौराहे का पहरेदार बना दिया है

वह देखता रहता है दिन-रात भीड़, जुलूस, धरने और प्रदर्शन

उसकी आत्मा वहीं ज़मीन पर बैठी सुनती रहती है

नेताओं के झूठे बोल और आश्वासन

धूल, गर्द, गर्मी और पसीने के बीच वह देखता है हमारी धरती का गौरव

बड़े-बड़े होर्डिंग्स और पोस्टर

लालची और बेईमान चेहरे

गाँवों-जंगलों से हाँककर लाए गए आदिवासियों की भोली निष्पाप सूरतें

वे कुछ नहीं समझते उनके हक़ में क्या है

न्याय क्या है लड़ाई क्या है

वे तो बस हथियार और जयजयकार हैं

शाम होते लौट जाते हैं अपने गाँव

दिन-भर गुड़, चना, सत्तू, दाल-भात खाकर

फिर सोचते भी नहीं कोई करेगा उनका भला

रोज़ रात वे सब मिलते हैं

एक जगह बैठते हैं सब

बिरसा मुंडा, अल्बर्ट एक्का, जतरा, बुधू भगत,

सिद्धू कान्हू, तिलकामाँझी, नीलांबर पीतांबर

मशालों के बीचों-बीच बैठे करते हैं गुफ़्तगू

फिर धीरे-धीरे इकट्ठे होते हैं ढेरों जा चुके लोग

अपने-अपने ताबूतों को उठाए तीर-धनुष हथियारों से लैस

गाते हैं कई पुराने गीत, जिनमें आज की कोई ख़ुदग़र्ज़ आवाज़ नहीं

वे सब अब लौटकर नहीं आएँगे

और हममें ऐसा कुछ नहीं रह गया

कि हम उनके गीतों के पीछे-पीछे जा सकें कुछ दूर तक

अनीता वर्मा
About the poet

अनीता वर्मा

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय