खोज परिणाम

अनिता सिंहअनिता सिंह6 Sept 1962

4 min read · 12.4K reads

1

नवजीवन
सृजन से वो पाती
माँ कहलाती!

2

बहना प्यारी,
स्नेह-धागे में सजी,
भाई कलाई!

3

विदा हो बेटी,
रोये घर आँगन,
कचोटे मन!

4

पूनम चाँद
यादें सौगात लाया
खो जाये दिल!

5

आज की रात,
केसरिया है चाँद ,
प्यारा सलोना!

6

जीवन धूप,
गुलमोहर छाँव
साथ तुम्हारा!

7

अमलतास,
जब बाहें फैलाये
धरा मुस्काये!

8

सूने दिल में ,
तुम खिलते हो, ज्यों
अमलतास!

9

यादों के रेले
उदासी के मेले में
कैसे मुस्कायें?

10

कैसी ये हवा
जो उड़ा दे, सुखाए
रिश्तों की नमी
अनिता सिंह
About the poet

अनिता सिंह

Anita singh

View profile & all 1 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like