लगाव

अनिरुद्ध उमटअनिरुद्ध उमट28 Sept 1964

1 min read · 12.4K reads

हुआ लगाव

एक कुम्हारिन से

माँ

कुछ बनाती नहीं

मिट्टी से

लेपती

मुझ पर

घुमाती

चाक पर

बना कैसा

मैं

बता तू

किसी काम का भी रहा

आज तो

उसने

चढ़ा लिया

ख़ुद को

चाक पर

लेप लिया

मुझे

अनिरुद्ध उमट
About the poet

अनिरुद्ध उमट

View profile & all 48 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like