छुए सितारे
जिनके कंधे पर बैठ
ठकठकाया आकाश
जिनकी छाती पर सोते
सुनी बुढ़िया की कहानी
मरोड़ती तोते की गरदन
रोते-रोते हो गए चुप
सिर पर हमारे
था उनका हाथ
उनकी दृढ़ता से
बचते रहे बिखरने से
कितने सहज पिता
हर बार भीतर रहते भी
कविता के परे रहे
छुए सितारे
जिनके कंधे पर बैठ
ठकठकाया आकाश
जिनकी छाती पर सोते
सुनी बुढ़िया की कहानी
मरोड़ती तोते की गरदन
रोते-रोते हो गए चुप
सिर पर हमारे
था उनका हाथ
उनकी दृढ़ता से
बचते रहे बिखरने से
कितने सहज पिता
हर बार भीतर रहते भी
कविता के परे रहे

लेखकीय नाम : अनिरुद्ध उमटजन्म : 28 अगस्त, 1964 बीकानेर (राजस्थान)
लेखकीय नाम : अनिरुद्ध उमटजन्म : 28 अगस्त, 1964 बीकानेर (राजस्थान)
लेखकीय नाम : अनिरुद्ध उमटजन्म : 28 अगस्त, 1964 बीकानेर (राजस्थान)
आकाश से उतरा एक झूलाकमरे की छत पर
मुआफ़ मत करनाज़रा भी