बड़ी- बी और अली मियाँ-5 - अनिरुद्ध उमट

अनिरुद्ध उमटअनिरुद्ध उमट28 Sept 1964

2 min read · 12.4K reads

धुएँ में कंधा :

सपने में वह फ़ोन पर
बता रहा होगा
अपना अधूरा रह गया सपना

उसकी आवाज़
दराँती से मेरे सपनों को
काट रही होगी

जब मैं कहूँगा
कल आधी रात बाद
अपने रो पड़ने की बात

तब वह किसी विक्रम-सा
मुझे किसी वैताल-सा कंधे पर लादे
धुएँ में विलीन होता
दिखाई देगा।
अनिरुद्ध उमट
About the poet

अनिरुद्ध उमट

View profile & all 48 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like