रंगहीन प्रकाश

अनिमेष मुखर्जीअनिमेष मुखर्जी16 Dec 1987

1 min read · 12.4K reads

रंगहीन प्रकाश

जैसे प्रिज़्म पर पड़कर

विचलित हो जाता है सात रंगों में

कुछ ऐसा ही था

मेरी चेतना में तुम्हारी दृष्टि के

समाहित होने के बाद का अहसास

तुमने मुझ-सा होने के लिए

हर किरण को परावर्तित किया

तो मैं

तुम्हारे हर रेफ़लेक्शन को

‘तुम’ समझ कर समेटता रहा

ब्रह्मांड की उत्पत्ति से लेकर

आइंस्टीन के उसे

देखने समझने और फिरर उसे

e=mc2 में समेट देने तक चली

चली इस प्रक्रिया के बाद

तुम हर रंग को त्याग कर श्वेत हो

और मैं हर रंग को अपना कर कृष्ण

रंगों के अपवर्तन-परावर्तन की छाया

में उलझे संसार से अलग

यही ह श्वेत-श्याम होना

हर रंग समाकर श्याम होना

हालाँकि, केमिकल फ़ॉर्मूले से समझो,

तो कुछ और होना या न होना

भी यही है

और कुछ भी नहीं।

अनिमेष मुखर्जी
About the poet

अनिमेष मुखर्जी

नई पीढ़ी के कवि-लेखक और पत्रकार। मूल नाम : अनिमेष मुखर्जी जन्म : 16/12/1987 | फ़र्रूख़ाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like