अस्वीकृति के डर से कह नहीं सकता
मगर जिसे पढ़ते-पढ़ते ऊब गया हूँ
ऐसी एक बेहद लंबी, उबाऊ,
यथार्थपरक,
अतुकांत
कविता बन चुका है प्रेम
प्रगतिशील बनते-बनते
वैसे ये
मीर के नाज़ुक शे’र-सा था
जब ज़ेहन में आया था पहली बार
हालाँकि अतुकांत ये तब भी था।
अस्वीकृति के डर से कह नहीं सकता
मगर जिसे पढ़ते-पढ़ते ऊब गया हूँ
ऐसी एक बेहद लंबी, उबाऊ,
यथार्थपरक,
अतुकांत
कविता बन चुका है प्रेम
प्रगतिशील बनते-बनते
वैसे ये
मीर के नाज़ुक शे’र-सा था
जब ज़ेहन में आया था पहली बार
हालाँकि अतुकांत ये तब भी था।

नई पीढ़ी के कवि-लेखक और पत्रकार। मूल नाम : अनिमेष मुखर्जी जन्म : 16/12/1987 | फ़र्रूख़ाबाद, उत्तर प्रदेश
View profile & all 15 Poems / Stories