वो आना चाहती है-5 - अनिल पुष्कर

अनिल पुष्करअनिल पुष्कर2 Sept 1980

4 min read · 12.4K reads

उसने फ़रमाइश की
चाँदनी रातों में चलें, उधर
दूधिया राहों पगडण्डियों से होकर
सुनहरी धूप में लहलहाती फ़सलों पर
पीले फूलों के मखमली बिछावन पे बैठके
तितलियों-सी उड़ने को बेताब हूँ मैं

चलो चलें
नदियों की छप-छप आवाज़ों पे
झरनों की कलकल पे देखें मोहक अदाएँ
लुभाती वादियाँ, पहाड़ियों की चोटी पे
शोख मृगनयनी-सी इतराती, इठलाती
देख रहे हो मुझे क्यूँ तुम कुछ इस तरह
कि जैसे
मैं अप्सराओं के देश की शहज़ादी हूँ

हमारी धडकनों पे
कुछ इस नाज़ुकी से शामिल हुई
कि जैसे अपनी साँसों में बसा लेगी वो
साँझ मदहोशी में दम ब दम मुझसे बोली
कि इस वफ़ा के बरक्स सारी नेआमतें
मेरी पलकों पे हिफ़ाजत से तोहफ़े में दोगे मुझे ।
अनिल पुष्कर
About the poet

अनिल पुष्कर

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय