७२० - २५० असलहों का कारीगर-3 - अनिल पुष्कर

अनिल पुष्करअनिल पुष्कर2 Sept 1980

3 min read · 12.4K reads

वो ऐसी चौखट पर चढ़ा
जिसे दिव्य समझता है
उसने सर झुका माथे लगाया ।

अब वो जिन सम्पदाओं को बेचना चाहता है
ख़रीददार मिलते ही
हाथ बढाए, कन्धे मिलाता है

जिन लोगों से उसे नफ़रत है
उन पर आग के गोले बरसाता है

एक हत्यारा पल भर में
कितनी ज़िन्दगियाँ लील सकता है ?

विशेषज्ञ पड़ताल में लगे हैं
गणितज्ञ हल करने में जुटे हैं
या विज्ञान कह पायेगा ?

विरोध की जबान में बुदबुदाहट हो चली है
कविता कुछ तो कर सकती है ।
अनिल पुष्कर
About the poet

अनिल पुष्कर

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like